हाइवे के सफर में खूबसूरत और स्ट्रॉंग दिखी हैं आलिया!

इम्तियाज ने हाईवे में उसी बात को सच साबित किया है कि विपरीत लोग ही मिलकर एक परफेक्ट रिश्ता बना सकते हैं। हाईवे फिल्म में आलिया भट्ट ने वीरा का किरदार निभाया है जो कि दिल्ली के एक बहुत जाने माने इंसान मिस्टर त्रिपाठी की बेटी है। इसके अलावा रणदीप हुड्डा ने महाबीर का किरदार निभाया है जो कि एक गुंडा। महाबीर एक दिन गलती से हाईवे पर किसी को मारने के बाद वहां पर मौजूद आलिया को किडनैप कर लेता है और वहां से शुरु होता है वीरा-महाबीर का हाईवे का सफर। आलिया भट्ट ने फिल्म में गजब की एक्टिंग की है। हालांकि इसका श्रेय इम्तियाज अली को जाता है कि उन्होंने सिर्फ एक ही फिल्म पुरानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाईवे से बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस की लिस्ट का कंटेंडर बना दिया।
आलिया की खूबसूरती को बहुत ही बेहतरीन तरीके से इम्तियाज अली ने फिल्म में दिखाया है। साथ ही ये भी दिखाया है कि आलिया का किरदार कितना स्ट्रॉंग है। आलिया भट्ट के अलावा रणदीप हुड्डा के किरदार के साथ भी काफी मेहनत की गयी है। एक एक एक्सप्रेशन पर ध्यान दिया गया है। रणदीप वैसे भी अपने किरदारों में इतना बह जाते हैं कि अक्सर वो खुद किरदार बन जाते हैं । कुछ ऐसा ही हाईवे में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा हाईवे का म्यूसिक तो फिल्म का एक सबसे मुख्य पार्ट है ही।


Click it and Unblock the Notifications