इस फिल्म की वजह से Alia Bhatt फफक-फफक कर रोईं, खुद को कमरे में कर लिया था बंद और फिर...

alia bhatt

Sanjay Leela Bhansali On Alia Bhatt: आलिया भट्ट एक बेहद टैलेंटेड स्टार हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने अपनी काबिलियत साबित कर दी है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने हुनर ​​को निखारा है।

बंद हो गई Alia Bhatt की फिल्म

हाईवे, राजी, डियर जिंदगी, गली बॉय, डार्लिंग्स और कई फिल्मों के साथ आलिया ज्यादातर फिल्ममेकर्स की पसंदीदा बन गई हैं। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी जिसका वह हिस्सा बनना चाहती थीं लेकिन नहीं बन पाईं क्योंकि यह फिल्म बंद हो गई, जिसकी वजह से आलिया बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं।

Sanjay Leela Bhansali की फिल्म

हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, संजय लीला भंसाली ने उस समय के बारे में बात की जब सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंशाल्लाह' बंद हो गया था। उन्होंने खुलासा किया कि आलिया ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और रोईं। उन्होंने कहा कि वह 'हंसी भी और खूब चिल्लाई भीं'। फिर एक हफ्ते बाद उन्होंने आलिया को फोन करके कहा कि वह उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी बनाना चाहते हैं।

Alia Bhatt का रिएक्शन

उनका रिएक्शन, "लॉस एंजिल्स से, जहां मुझे (इंशाल्लाह में) कैरेक्टर निभाना था, मैं कमाठीपुरा आ गई हूं। मैं यह कैसे करूंगी? मैं इस किरदार को नहीं जानती।" संजय लीला भंसाली ने तब उन्हें कहा कि वह एक्ट्रेस की आंखों में एक मजबूत महिला देख सकते हैं और वह उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी अच्छी तरह से निभाने में सक्षम बनाएंगे।

संजय लीला भंसाली ने यह भी बताया कि कैसे आलिया भट्ट ने इस प्रोसेस का लुत्फ लेना शुरू कर दिया। उन्होंने एक्ट्रस की तारीफ करते हुए कहा कि वह बस रोल में ढल गईं।

Alia Bhatt की आने वाली फिल्म

आलिया भट्ट अब जिगरा की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में वेदांग रैना उनके साथ एक जरूरी रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। कहानी भाई-बहन के रिश्ते के बारे में है। एक बहन अपने भाई को छुड़ाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, जिसे गलत तरीके से जेल में डाल दिया गया है। ट्रेलर और गानों ने पहले ही फैंस को उत्सुक कर दिया है।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X