रणबीर कपूर की दिवानी आलिया भट्ट

साल 2012 की सबसे नई सनसनी आलिया भट्ट बॉलीवुड के बड़े निर्माता-निर्देशकों संग काम कर रही हैं। लेकिन एक बात और है जिसकी वजह से वह चर्चा का विषय बनी हुई है औऱ वह यह है कि वह इन दिनों बोनी कपूर की पहली शादी से बेटे अर्जुन कपूर संग इश्क फरमा रहीं हैं लेकिन जहां अर्जुन संग टाइम बिताने वाली आलिया इस बारे में कुछ भी कहने से कतराती हैं वहीं दूसरी ओर उनक दिली इच्छा है कि उन्हें बॉलीवुड के नये चार्मिंग स्टार रणबीर कपूर के साथ उन्हें काम करने का मौका मिले।

यह बात आलिया ने करण जौहर से 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' की शूटिंग के दौरान कही थी। उन्होंने कहा था कि वह रणबीर कपूर को बेहद पसंद करती है लेकिन अपनी इसी बात को आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'हाईवे' के निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली से भी कही। मालूम हो कि इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म 'रॉकस्टार' बनायी थी।

आलम तो यह है कि रणबीर कपूर संग काम करने को बेकरार आलिया भट्ट कुछ भी करने को तैयार है। खैर देखते हैं उनकी ख्वाहिश कब पूरी होती है। फिलहाल आलिया भट्ट इन दिनों चेतन भगत के उपन्यास 'टू स्टेटस' पर आधारित फिल्म में काम कर रही हैं, जिसमें उनके हीरो अर्जुन कपूर हैं।

वैसे खबर आयी थी कि कि आलिया को रणबीर कपूर के अपोजिट प्रख्यात निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' में साइन किया है। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा तीसरी हिरोईन प्रियंका चोपड़ा है जिसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। इसलिए खबर सही है या नहीं इस बारे में कहने पर थोड़ा वक्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X