Alia Bhatt ने छोड़ी नितेश तिवारी की Ramayana? 'राम' बनने जा रहे रणबीर कपूर को लगेगा झटका!

दंगल निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर गॉशिप अक्सर सामने आती रहती हैं। कुछ समय पहले पता चला था कि इस फिल्म मेंआलिया भट्ट माता सीता की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं और रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं।
दोनों का लगता है कि उनकी भूमिकाएं लंबे समय तक फैंस के बीच बनी रहेगी। लेकिन इस वक्त जो जानकारी सामने आई है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि आलिया भट्ट ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है।
जी हां, खबरें हैं कि आलिया भट्ट ने इस फिल्म को खुद ही छोड़ दिया है। इस फिल्म को लेकर यह जानकारी भी आई थी कि रणबीर कपूर जहां लुक टेस्ट देने में व्यस्त हैं। वहीं, फिल्म में रावण की भूमिका में केजीएफ चैप्टर 2 के अभिनेता यश नजर आ सकते हैं।
अब आलिया भट्ट को लेकर ये खबर आना फैंस के लिए काफी दुखद साबित हो सकता है। एक पैपराजी पेज ने इस खबर को लेकर लिखा है, ''आलिया भट्ट अब नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया, जिन्होंने कथित तौर पर फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए हां कहा था, इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं।
पहले यह बताया गया था कि RanbirKapoor भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे जबकि यश रावण की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। एक सूत्र ने दावा किया कि आलिया ने तारीखों के मुद्दे के कारण फिल्म छोड़ने का फैसला किया।''
हालांकि आलिया भट्ट की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना मेकर्स ने किसी तरह का कोई दावा किया है। देखने वाली बात होगी कि आलिया भट्ट इसको लेकर क्या बोलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications