यूट्यूब पर ऐश्वर्या राय बच्चन के वीडियो देखकर क्या सीखती हैं आलिया भट्ट? कर दिया खुलासा!

alia bhatt aishwarya rai bachchan

Alia Bhatt Aishwarya Rai Bachchan- इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में अगर दमदार एक्ट्रेस की बात करें तो आलिया भट्ट का नाम सबसे पहले आता है। वो अपने अभिनय से हर किरदार में जान डाल देती हैं।

इस वक्त आलिया भट्ट ने बताया है कि वो जब किसी गाने और डांस को लेकर तैयारी करती हैं तो वो किसको फॉलो करती हैं और किसके वीडियोज यूट्यूब पर देखकर सीखती हैं।

इस लिस्ट में उन्होने शाहरुख खान, रेखा और ऐश्वर्या राय का नाम लिया है। आलिया भट्ट का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है। ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ करते हुए उन्होने ये बड़ा खुलासा किया है।

क्या बोलीं आलिया?

आलिया भट्ट ने कहा, "डांस के लिए जब किसी से सीखने की बात होती है तो मैं ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में सोचने के अलावा कुछ नहीं कर सकती। वह बिल्कुल मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी, और अब भी है। उन्होने मुझे बहुत दिशा और बुद्धि भी दी। जब भी मेरे पास कोई गाना होता, तो मैं यूट्यूब पर जाती हूं और 'ऐश्वर्या राय के गाने' टाइप करती हूं। मैं उनके सभी गानों को सिर्फ एक्सप्रेशन को पकड़ने के लिए देखती रहती हूं। जिस तरह से वह खुद को वैसा ही रहने देती है, लेकिन साथ ही, यह बिल्कुल सही और सटीक है। और वह देखने में सुंदर है,।'' आलिया भट्ट का ये बयान खबरों में है।

रेखा की तारीफ की

आलिया भट्ट ने ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा रेखा की भी जमकर तारीफ की है। उन्होने कहा है कि रेखा जी से भी वो काफी कुछ सीखती हैँ। आलिया भट्ट इस वक्त कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं और कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में वो कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैँ। फिलहाल ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर वो बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X