आलिया भट्ट ने लॉंच किया अपना YouTube चैनल- पहले वीडियो मे टिप टिप सॉग से लगाई आग
आलिया भट्ट इस समय सबकी चहीती स्टार तो हैं ही और साथ ही उनका शानदार अंदाज लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी रहता है। अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आलिया भट्ट के फैंस के लिए काफी ज्यादा शानदार साबित होने वाली है। बता दें कि आलिया भट्ट ने आज अपना एक यू-ट्यूब चैनल शुरु किया है जो कि सामने आते ही काफी ज्यादा चर्चा में छाया हुआ है।
आलिया भट्ट ने इस चैनल को अपने फैंस के लिए और अपनी जिंदगी से जुड़ी सभी छोटी बड़ी बातों को शेयर करने के लिए बनाया है। इसके साथ ही इसका पहला वीडियो भी इसमें नजर आया है जिसमें वो टिप टिप बरसा पानी जैसे आइकॉनिक गाने पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में आलिया भट्ट रवीना टंडन की तरह स्टेप करती नजर आ रही हैं और उनका टीम का एक मेंबर हाथ से उनपर पानी छिड़क रहा है। अब इस चैनल को लेकर आगे क्या होने वाला है वो समय ही बताएगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications