नेपोटिज्म पर चल रहे विवादों के बीच आलिया भट्ट का पोस्ट- खामोशी से क्या कहना चाहतीं हैं एक्ट्रेस?
नेपोटिज्म पर काफी समय से बहस चल रही है और इसकी शुरुआत हुआ थी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद। तब से लेकर आज तक इस मामले में लगातार किसी ना किसी तरह का बहस हो रही है। कई ऐसे स्टारकिड हैं जो कि लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। इसके साथ साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ चुका है और वो भी लगातार ट्रोल की जा रही हैं।
कुछ सितारों की बात करें तो इस ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है और किसी पोस्ट के साथ अब नजर नहीं आते हैं। आलिया भट्ट के अलावा करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोग भी इस लिस्च में शामिल हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक पोस्ट किया है जिसको लेकर ये माना जा रहा है कि उन्होने बिना नाम लिए नेपोटिज्म पर ये पोस्ट साझा किया है। 'खामोशी उससे कहीं अधिक बोलती है, जितना आप सोचते हैं'
कोएना मित्रा के नाम से चल रहा है अश्लील पेज- सोशल मीडिया पर भड़की अभिनेत्री


Click it and Unblock the Notifications











