#RaatKiBaat: कल सलमान खान शांत थे और कैटरीना कैफ ने तमाशा किया!

सलमान खान - कैटरीना कैफ - आलिया भट्ट एक साथ मिल जाएं तो मज़ा ही आ जाएगा। कल रात आईफा 2017 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ऐसा ही हुआ। और हुई कुछ शानदार बातचीत।

आईफा 2017 का जश्न शुरू हो चुका है। मुख्य इवेंट के लिए माहौल बनना शुरू हो चुका है और इस लिए मुंबई में कल रात रखी गई आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस जिसमें शामिल हुए सलमान खान, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट।

इतना ही नहीं, तीनों ने मिलकर माहौल को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश की। जहां एक तरफ ऐसे मौकों पर सलमान खान बिंदास हो जाते हैं, कल कुछ उल्टा हुआ। कल कैटरीना कैफ ने हेडलाइन्स देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

katrina-kaif-salman-khan-iifa-2017

दरअसल, सलमान से पूछा गया कि आलिया भट्ट के साथ कब काम करेंगे क्योंकि आलिया के साथ उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। बस कैटरीना कैफ बीच में ही कूद पड़ी और कहा कि सलमान को मेरे लिए छोड़ दीजिए।

लेकिन उन्होंने आलिया को भी अकेला नहीं छोड़ा और कहा कि आलिया को वरूण के साथ रहने दीजिए। और मेरे लिए सलमान को छोड़ दीजिए।
["अब मैं टाइगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता...उम्मीद भी मत करना" - सलमान ]

अब ज़ाहिर सी बात है कि कैटरीना कैफ और सलमान खान टाईगर ज़िंदा है का प्रमोशन करना अभी से ही शुरू कर चुके हैं। हालांकि उनकी केमिस्ट्री हमेशा ही शानदार रही है लेकिन अब इस केमिस्ट्री में कैटरीना कैफ चार चांद लगा रही हैं।

वहीं सलमान ने आलिया को क्यूट कहा औऱ कैटरीना कैफ को बेस्ट डांसर। खुद के बारे में उनका कहना था कि ना ही मैं क्यूट हूं और ना ही मैं अच्छा डांसर हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X