राज़ी में कुछ ऐसा होगा आलिया भट्ट का लुक..6 महीने बाद होगा धमाका
मेघना गुलजार की फिल्म राज़ी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 11 मई को रिलीज होगी और अभी फिलहाल 6 महीने बाकी रह गए हैं। राज़ी में आलिया भट्ट का लुक कैसा होगा ये भी आज साफ होगा। कश्मीरी लुक में आज आलिया की पहली तस्वीर शेयर की गई जो शानदार है।
आलिया भट्ट राज़ी में एक कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं और आलिया भट्ट इस लुक में वाकई बेहद खूबसूरत लग रही हैं।इसमें कोई शक नहीं है कि वो एक और फिल्म में कमाल करने वाली हैं। आप भी देखिए आलिया भट्ट की तस्वीर।

फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का यह पोस्टर शेयर किया है।फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म अपने पोस्ट-प्रोड्क्शन स्टेज में है। आपको बता दें कि फिल्म की पृष्ठभूमि कश्मीर की है और विकी कौशल फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में दिखेंगी जिनकी शादी पाकिस्तानी ऑफिसर विकी कौशल से होती है और वो भारत के लिए जासूसी करती है।ये फिल्म असल में हरिंदर एस सिक्का की किताब सहमत से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications
