..................... नाटू-नाटू को मिला ऑस्कर तो खुशी से झूम उठीं आलिया भट्ट, अजय देवगन ने दी बधाई| Alia Bhatt jumps with joy when Natu-Natu wins Oscar, Ajay Devgan congratulates| - Hindi Filmibeat

Oscar 2023 : नाटू-नाटू को मिला ऑस्कर तो खुशी से झूम उठीं आलिया भट्ट, अजय देवगन ने दी बधाई

Oscars 2023 Naatu Naatu

भारत इस समय 7वें आसमान पर है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'आरआरआर' ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर मिल चुका है। इस गाने ने ऑस्कर अवार्ड के मंच पर किसी भारतीय फिल्म ने धूम मचा दी है। 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजीनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड प्रदान किया गया है। बताया जाता है कि करीब 15 गानों को पीछे छोड़कर इस गाने ने 95वां अकादमी अवार्ड को अपने नाम किया है। ऑस्कर अनाउंस होने के बाद ही 'आरआरआर' की पूरी टीम को दुनिया भर से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बॉलीवुड स्टार अजय देवगन भी शामिल हैं। 'आरआरआर' की टीम ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि यह बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाला भारत का पहला फीचर फिल्म बन गया है।

आलिया भट्ट और अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट :

'नाटू-नाटू' को ऑस्कर मिलने के बाद देश और विदेश के सेलिब्रिटिज बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में साउथ इंडियन फिल्मों के स्टार्स और बॉलीवुड स्टार्स दोनों शामिल हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। अपने पोस्ट में आलिया भट्ट ने स्टोरी पर फिल्म के विनिंग पोस्ट को शेयर करते हुए ढेर सारा इमोजी शेयर किया है। आलिया के साथ-साथ अजय देवगन ने भी 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने पर पूरी टीम को बधाई दी है। ट्वीटर पर अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'जैसा कहा जाता है, सिनेमा ग्लोबल भाषा में बात करती है। आरआरआर और द एलिफैंट विस्पर्स की पूरी टीम को ऑस्कर जीतने पर बधाई। यह एक गर्व करने वाला पल है। भारतीय पल है।'

अजय देवगन और आलिया भट्ट का कैमियो :

बता दें, फिल्म 'आरआरआर' में अजय देवगन और आलिया भट्ट दोनों ने कैमियो रोल किया था। फिल्म में अजय देवगन ने अल्लुरी वेंकटरामा राजू का किरदार निभाया था। वहीं आलिया भट्ट ने फिल्म में सीता का किरदार निभाया था। आलिया भट्ट की जोड़ी राम चरण के साथ बनी थी। हालांकि फिल्म में दोनों का किरदार पर्दे पर काफी कम समय के लिए ही नजर आता है। इन दोनों के अलावा फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजीनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। इससे पहले इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता है।

Read more about: oscar 2023 alia bhatt ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X