मुझे सलमान खान की फिल्म में लिया गया था, मैं तो कमरे में पांच मिनट तक कूदती रही - आलिया भट्ट

Recommended Video

Alia Bhatt opens up on her first reaction when she got call for Salman Khan's Inshallah | FilmiBeat

आलिया भट्ट जल्दी ही सलमान खान स्टारर इंशाल्लाह की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं संजय लीला भंसाली। अब एक इंटरव्यू में आलिया से पूछा गया कि जब उन्हें पता चला कि इंशाल्लाह की हीरोइन के तौर पर उन्हें फाईनल कर लिया गया है तो उन्हें कैसा लगा।

आलिया ने बताया कि जैसे ही उन्हें खबर मिली वो एक कोने में दौड़कर गईं और पांच मिनट तक कूदती रहीं। उस समय आलिया भारत में नहीं थी। गौरतलब है कि आलिया और सलमान की जोड़ी पहले भी बनाने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। वैसे आलिया भट्ट के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार हैं जिनमें से कुछ अफवाहें हैं तो कुछ पर मुहर लगना बाकी है।

हालांकि जैसे ही आलिया और सलमान की जोड़ी का एलान हुआ था लोगों ने इसे बाप - बेटी की जोड़ी कहकर, दोनों का काफी मज़ाक बनाया। लेकिन इस बारे में आलिया का कहना है कि संजय लीला भंसाली को अपना काम करने आता है। अगर उन्होंने दो ऐसे एक्टर्स को लिया है जिनकी उम्र में इतना फर्क है, तो उसका कारण भी होगा ही।

एक इंटरव्यू में आलिया की तारीफों के पुल बांधते हुए सलमान खान ने भी कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर से यहां तक का सफर जो आलिया ने तय किया है वो काबिले तारीफ है। वो टैलेंट की दुकान है और मैं बंडल टैलेंट हूं। यानि कि उधर टैलेंट ही टैलेंट है और इधर टैलेंट के नाम पर कुछ नहीं है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X