इंसान को ढीट और मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए: आलिया भट्ट

तभी तो वो केवल पर्दे पर ही बोल्ड नहीं है बल्कि रीयल लाइफ में भी काफी बोल्ड बातें करती हैं तभी तो उन्होंने एक बोल्ड बातें करके सबको चौंका दिया है। आलिया ने कहा कि फिल्म जगत में मोटी चमड़ी का होना लाभदायी होता है।
आलिया केवल पर्दे पर ही बोल्ड नहीं है बल्कि रीयल लाइफ में भी काफी बोल्ड बातें करती हैं
आलिया का स्टेटमेंट उस बात पर आया था जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या उन पर आलोचनाओं और नकारात्मक बातों का असर पड़ता है जिस पर आलिया ने कहा कि अपनी आलोचनाएं और सराहना मैं हमेशा स्वीकार करती हूं, लेकिन मोटी चमड़ी फिल्म जगत में काम आती है।"
अरे आलिया... खानों की हिरोईन नहीं बेटी लगेगी.. बाबा...
अपने बारे में दर्शकों की तीखी प्रतिक्रियाओं से बेपरवाह आलिया ने शुक्रवार शाम ऑनलाइन वीडियो चैट की सुविधा प्रदान करने वाले मंच गूगल हैंगआउट पर अपने प्रशंसकों के साथ खूबसूरती और फैशन पर बातें की। आपको बता दें कि आलिया मेकअप ब्रांड मेबीलाइन न्यूयार्क की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी थी।
आलिया मेकअप ब्रांड मेबीलाइन न्यूयार्क की ब्रांड एंबेसडर हैं
आलिया ने कहा, "हम हर वक्त अलग-अलग शहरों में अपनी फिल्म के प्रचार के लिए जाते रहते हैं। लेकिन हैंगआउट के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो चैट का अनुभव बिल्कुल अलग था। प्रौद्योगिकी ने किसी उत्पाद के लिए दर्शकों और उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया जानने को काफी आसान बना दिया है।"
आलिया सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर भी सक्रिय हैं और अपने 18 लाख से ज्यादा प्रशंसकों से ट्विटर पर बातें भी करती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके ट्विटर अकाउंट के प्रबंधन का जिम्मा उन्होंने निजी टीम को दिया है, आलिया ने कहा, "नहीं मेरे पास ऐसी कोई टीम नहीं है। मैं अपना ट्विटर अकाउंट खुद देखती हूं।"
बड़ी जल्दी आलिया भट्ट आज के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर और शाहिद कपूर के साथ नजर आयेंगी। आलिया ने कहा कि वो दोनों ही हीरों के साथ काम करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। शाहिद पर तो ग्यारह साल की उम्र से ही फिदा हैं।


Click it and Unblock the Notifications