आलिया काफी अच्छी किसर है..किस करने में मजा आ गया: अर्जुन कपूर
लेकिन दोनों अपने रिश्ते को एक दोस्ती तक ही बताते हैं लेकिन दोनों के आव-भाव तो यही कहते हैं कि दोनों दोस्त से ज्यादा है। हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्म '2 स्टेटस' में उन्हें आलिया को किस करना काफी अच्छा लगा क्योंकि आलिया भट्ट बहुत अच्छी किसर है।
'2 स्टेट्स' के ट्रेलर में आलिया-अर्जुन के किसिंग सीन की भरमार
अर्जुन ने कहा कि उन्हें अपनी पहली फिल्म इश्कजादे में अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा संग लिपलॉक करना था तो वो थोड़ा सा नर्वस थे लेकिन आलिया के साथ किसिंग सीन करने में उन्हें जरा भी दिक्कत नहीं हुई है।
करण जौहर निर्मित '2 स्टेटस' में लिपलॉक सीन की भरमार है
मालूम हो कि करण जौहर निर्मित '2 स्टेटस' में लिपलॉक सीन की भरमार है। फिल्म में अर्जुन और आलिया के काफी गर्मा-गर्म सीन भी है तो प्रोमों में कुछ संवाद दिखाये जा रहे हैं वो भी दो अर्थी हैं।
फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है जिसके दौरान आलिया-अर्जुन खुद को एक रोमांटिक कपल साबित करने में जुटे हैं। फिल्म '2 स्टेटस' 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म चेतन भगत के फेमस नॉवेल '2 स्टेटस' पर ही आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications
