करन ने कहा गिरी हुई लड़की हैं आलिया भट्ट

करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट आजकल खबरों की सुर्खियों में छायी हुई हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग और उनकी खूबसूरती से काफी प्रभावित नजर आ रहा है। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि फिल्म के निर्देशक करन जौहर को लगता है कि आलिया भट्ट एक गिरी हुई लड़की हैं।

हाल ही में केबीसी के सेट पर करन जौहर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। दोनों अमिताभ के साथ गेम खेलने के लिये हॉट सीट पर बैठे और करन ने बातों बातों में अपनी फिल्मों के हिट होने का राज खोला। उन्होंन बताया कि उन्होंने जितनी भी फिल्में काजोल के साथ की हैं उन सभी फिल्मों की शूटिंग के दौरान काजोल गिर पड़ती थीं और जितनी भी फिल्मों में वो गिरती थीं वो फिल्म हिट हो जाती थी।

करन को ऐसा लगा कि काजोल का गिरना उनकी फिल्म के लिए लकी है। लास्ट टाइम जब वो माइ नेम इज खान बना रहे थे तो पूरी फिल्म की शूटिंग खत्म होने को आ गई लेकिन काजोल नहीं गिरीं। करन और पूरी कास्ट कापी चिंता में थी कि शायद ये फिल्म नहीं चलेगी। लेकिन जब फिल्म का आखिरी सीन फिल्माया जा रहा था तो काजोल गिर पड़ीं और फिल्म हिट हो गयी।

फिर करन ने आलिया के बारे में बताते हुए कहा ये तो बहुत गिरी हुई लड़की है। इस हील्स पहनने की आदत नहीं है इसलिये पूरी फिल्म के दौरान ये कई बार गिरी। इसके गिरने से मुझे यकीन हो गया कि ये फिल्म हिट होगी। खैर करन का ये सुपरस्टीशियस बिलीव काम कर गया और स्टूडेंट ऑफ द ईयर गिरी हुई आलिया की वजह से हिट हो गयी। तो ऑल क्रेडिट गोस टू आलिया भट्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X