आखिर ऐसा क्या दिखा कि आलिया भट्ट हो इतनी सुपर एक्साइटेड..VIDEO
आलिया भट्ट एक ऐसी जगह पहुंची जहां पहुंच के वो सुपर एक्साइटेड हो गईं। ये जगह कोई हॉलिडे की जगह नहीं बल्कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का स्टोर हैं जो कुछ दिनों पहले ही गौरी खान ने खोला है। कई सेलिब्रिटी गौरी खान के स्टोर को देखने के लिए पहुंच चुके हैं।
गौरी खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आलिया भट्ट बता रही हैं कि वो खुद एक ऐसा ही शानदार घर चाहती हैं और वो चाहती हैं कि उनके घर को भी गौरी खान डिजाइन करें। आलिया भट्ट का ये वीडियो देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे।
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
गौरी खान ने कुछ दिनों पहले GKD के नाम से अपना स्टोर खोला है जो सभी सेलिब्रिटी को काफी पसंद आ रहा है। आलिया भट्ट अब इसके फैन क्लब में शामिल हो चुकी हैं। आलिया भट्ट ने अपनी और गौरी खान की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

आपको बता दें कि गौरी खान एक जानी मानी इंटिरियर डिजाइनर हैं और करण जौहर, रणबीर कपूर सहित कई सेलिब्रिटी उनके क्लाइंट रह चुके हैं। अब शायद उनके सेलिब्रिटी क्लाइंट लिस्ट में आलिया भट्ट का भी नाम जुड़ जाए।


Click it and Unblock the Notifications