..................... Alia Bhatt is ready for intimate scenes | Student Of The Year | कहानी के लिए इंटिमेट भी हो सकती हैं आलिया - Hindi Filmibeat

कहानी के लिए इंटिमेट भी हो सकती हैं आलिया

महेश भट्ट की छोटी साहबजादी आलिया भट्ट, जिन्होंने हाल ही में 'स्टूडेंट आफ द ईयर'से बड़े पर्दे पर कदम रखा है , का कहना है कि उन्हें फिल्म में इंटिमेट और चुंबन दृश्यों से कोई दिक्कत नहीं है और वो यह करने को भी तैयार है बशर्ते कि वो फिल्म की कहानी की मांग हो। आलिया का यह बिंदास बयान अपनी फिल्म स्टूडेंट आफ द ईयर की सफलता पर आया है।

फिल्म में आलिया भट्ट ने बिकनी पहना है जिस पर आलिया ने कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मुझे बिंदास दृश्यों से कोई आपत्ति नहीं है। आलिया ने कहा कि वो अपने पापा महेश भट्ट की फिल्मों को देखकर बड़ी हुई हैं इसलिए मुझे इन दृश्यों से कोई परेशानी नहीं होती है। मुझे अपने पापा की फिल्में जैसे अर्थ, जिस्म , राज काफी पसंद है जो बोल्ड होने के साथ-साथ काफी अच्छी भी है।

गौरतलब है कि करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' में आलिया के साथ वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी फिल्म जगत में कदम रखा है। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है। लोगों ने आलिया को पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X