Alia Bhatt- 'भारतीय' नहीं बल्कि 'विदेशी' निकलीं आलिया भट्ट? सच जानकर फैंस को लगेगा झटका!

आलिया भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं और कहा जाता है कि वो इस जनरेशन का सबसे दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि इस वक्त वो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ वंडर वुमन अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन भी हैं।
लेकिन उनको लेकर विवाद सामने आया है और कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट भारतीय नहीं बल्कि ब्रिटिश हैं? जी हां, ये सच है और इसको लेकर चर्चाएं हैं। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया था जिसको लेकर आलिया भट्ट ने कई खुलासे किए।
आलिया का कहना था कि, ''हां, मेरी मां का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, लेकिन मेरा जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ।'' इसके अलावा आलिया ने कहा कि, ''मेरी दादी अपनी पूरी जिंदगी इंग्लैंड में रहीं इसलिए मेरी दादी का लहजा अंग्रेजी है।'' हालांकि आलिया का जन्म मुंबई, भारत में हुआ है।
उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान से ब्रिटिश नागरिकता हासिल की। अगर ये सच है तो लोगों को काफी बड़ा झटका लगने वाला है। बता दें कि आलिया भट्ट इंडिया में रहती जरूर हैं लेकिन वो ब्रिटिश हैं। आलिया भट्ट अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर ट्रोल होती हैं और इस खबर के बाद भी उनको लेकर काफी बुरा भला कहा जा रहा है।
लोगों का कहना है कि आलिया भट्ट विदेशी हैं। ट्रोलिंग की बात करें तो कुछ समय पहले आलिया भट्ट को एक फैशन ब्रांड का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। हाल ही में जब आलिया इस फैशन ब्रांड के एक इवेंट में पहुंचीं तो उन्होंने वहां पर एक स्पीच दी जिसके बाद अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications