तो आलिया की होगी 2 स्टेट्स!
अब ये बात तो फिल्म देखकर ही कही जा सकती है कि आलिया ज्यादा बेहतर हैं या फिर अर्जुन। लेकिन एक बात जरुर है कि फिल्म हाईवे से आलिया भट्ट के अंदर बतौर ऐक्टर जो परिवर्तन देखने को मिला है वो काबिले तारीफ है और ये बात पूरी तरह से झुठलाई नहीं जा सकती कि आलिया अब अपने साथ के एक्टरों को ओवरशैडो करने में पूरी तरह से समर्थ हैं.
परिणिती चोपड़ा जिन्होंने अभी मुश्किल से तीन से लेकर चार फिल्में की हैं वो इसी कैटगरी का हिस्सा हैं। परिणिती की अधिकर फिल्मों में वो एक्टर्स को ओवरटेक करती दिखती हैं फिर चाहे वो इशकजादे ले लें या फिर हंसी तो फंसी, शुद्ध देसी रोमांस। इन सभी फिल्मों में दर्शकों को परिणिती ही परिणिती नज़र आईं। पूरी फिल्म परिणिती पर ही आधारित लगी। अब आलिया भट्ट जो कि परिणिती चोपड़ा की ही समकालीन अभिनेत्री हैं वो भी शायद परिणिती के ही नक्शेकदम पर चलकर अपनी फिल्मों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही है।
परिणिती चोपडा़ से लेकर आलिया भट्ट जो कि इस समय की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं विद्या बालन, कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेसेस को फॉलो करके एक नया ही ट्रेड सेट कर रही हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड में तीनों खान राज कर रहे हैं वहीं एक तरफ इन एक्ट्रेसेस का भी एक ग्रुप है जिनकी फिल्मों में वही हिरोइन हैं और वही हीरो। तो कुल मिलाकर बॉलीवडु में आ रहे इस परिवर्तन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
