अपनी अगली फिल्म के सेट पर पहुंची आलिया भट्ट - जो देखा वो देखती ही रह गईं
आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग जल्दी ही शुरू कर देंगी और फिलहाल फिल्म के सेट पर काम चल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट फिल्म के सेट पर पहुंची और उसकी भव्यता देखकर दंग ही रह गईं।
अब भव्य सेट तो संजय लीला भंसाली की खासियत हैं और यही कारण है कि आलिया भट्ट का हमेशा से सपना था संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का। माना जा रहा है कि हर बार की तरह और बड़ा और बेहतर सेट बन रहा है।

माना जा रहा है कि फिल्म में आलिया भट्ट के अपोज़िट अजय देवगन हो सकते हैं। अजय देवगन और संजय लीला भंसाली ने हम दिल दे चुके सनम में काम किया है। और अब वो 20 सालों बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं।
वहीं अगर बात करें आलिया भट्ट की तो वो संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान की इंशाल्लाह पर काम करने जा रही थीं। लेकिन फिल्म में सलमान खान की बहुत ज़्यादा दखलअंदाज़ी भंसाली को रास नहीं आ रही थी। इसलिए सलमान ने वो फिल्म छोड़ दी और उसे डिब्बाबंद कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications