आलिया भट्ट की मुसीबत - एक साथ 7 फिल्में कैसे करें, सलमान से अजय तक BOOKED
आलिया भट्ट आजकल बड़ी मुसीबत में हैं। भई 27 साल की उम्र में अगर उनके पास एक मिनट भी टाईम ना हो तो मुसीबत तो होगी ही। लेकिन फिलहाल आलिया के पास 7 फिल्में हैं और दो अफवाहें। इसलिए आलिया के पास फिलहाल सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। दिलचस्प ये है कि सभी फिल्में एक के बाद एक रिलीज़ होने के लिए लाइन में लग चुकी हैं।
ऐसे में आलिया भट्ट के लिए सबसे बड़ी मुश्किल है अपनी डेट्स को मैनेज करना। अब साल के 365 दिन वो इन सात - आठ फिल्मों के बीच कैसे बांटे, ये आलिया के लिए बड़ी दिक्कत है। इसके अलावा एड फिल्म और फिर इन फिल्मों के प्रमोशन भी हैं। इसलिए आलिया को फिलहाल अपनी डायरी मैनेज करना बड़ा मुश्किल हो रहा है।
गौरतलब है कि जब एस एस राजामौली ने आलिया भट्ट को RRR ऑफर की तो आलिया ने अपनी फीस बढ़ा दी थी। लेकिन राजामौली आलिया की सारी शर्तें मानने को तैयार थे। इसके बावजूद आलिया ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि उनके पास डेट्स की कमी थी।
लेकिन करण जौहर के बीच में आने के बाद, आलिया ने आखिरकार राजामौली की फिल्म को हां कह दिया। बहरहाल, इतनी सारी फिल्मों की लाइन देखने के बाद ये तय है कि अगले दो - तीन साल तक परदे पर केवल आलिया ही आलिया दिखाई देने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications