आलिया भट्ट जल्द ही अपने नाम में लगाएंगी 'कपूर', रणबीर कपूर से भी जुड़ा किया बड़ा खुलासा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी की घोषणा कर हर किसी को सरप्राइज़ कर दिया। शादी के बाद से ये जोड़ी कई वजहों से लगातार चर्चा में है। 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' रिलीज़ हुई है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ लोगों ने भी पसंद किया है।
इसके अलावा भी यह साल आलिया भट्ट के लिए निज़ी तौर पर भी बेहद खास है। उन्होंने और रणबीर कपूर ने इस साल अप्रैल में शादी रचाई और जल्द ही वो पैरेंट्स भी बनने वाले हैं। अपने बच्चे के जन्म के पहले आलिया भट्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने नाम में कानूनी तौर पर कपूर लगाने जा रही हैं।

रणबीर कपूर ने भी बदला पासपोर्ट का ब्यौरा
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनके पति रणबीर कपूर ने शादी के तुरंत बाद पासपोर्ट में अपना ब्यौरा बदलकर सिंगल से शादीशुदा करवाया। हालांकि, उन्होंने माना कि समय की कमी वजह से वो ऐसा नहीं कर पाई हैं।
अकेले 'भट्ट' नहीं रहना चाहती हैं आलिया
आलिया ने कहा- 'मैं अपने नाम में कपूर शामिल करूंगी। ये मुझे करना है और ऐसा करते हुए मुझे बेहद खुशी होगी।' आगे उन्होंने कहा, 'कुछ समय बाद हमारे बच्चे का जन्म होगा। जब कपूर फैमिली एक साथ ट्रैवल कर रही हो, तब मैं अकेले 'भट्ट' नहीं रहना चाहती. मैं खुद को अलग फील नहीं कराना चाहती हूं।'
स्क्रीन नेम नहीं बदलेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने ये भी साफ कह दिया है कि वो अपना स्क्रीन नेम नहीं बदलेंगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' अगले महीने रिलीज़ होगी। दोनों की यह साथ में पहली फिल्म होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications