..................... Alia Bhatt introduces Shantanu Maheshwari in Gangubai Kathiawadi romantic song | गंगूबाई काठियावाड़ी के नए गाने जब सैंया में शांतनु - आलिया का रोमांस - Hindi Filmibeat

गंगूबाई काठियावाड़ी के नए गाने जब सैंया में दिखा आलिया भट्ट - शांतनु माहेश्वरी का रोमांस, शानदार डेब्यू

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, 25 फरवरी को रिलीज़ हो रही है और फिल्म में आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली बिल्कुल नए अवतार में पेश कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन भी धुंआधार तरीके से चल रहा है और अब इस फिल्म से एक नया गाना रिलीज़ किया गया है। गाने का नाम है जब सैंया।

इस गाने को संगीतबद्ध किया है खुद संजय लीला भंसाली ने और इसे गाया है श्रेया घोषाल ने। इस गाने में आलिया भट्ट, टीवी सुपरस्टार शांतनु माहेश्वरी के साथ रोमांस करते दिखाई दे रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी, शांतनु माहेश्वरी का फिल्म डेब्यू होगा।

alia-bhatt-introduces-shantanu-maheshwari-in-gangubai-kathiawadi-romantic-song-jab-saiyaan

गाने को शेयर करते हुए भी आलिया भट्ट ने शांतनु से फैन्स का परिचय करवाया। फिल्म में आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी के अलावा, विजय राज़ और जिम सार्भ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन भी एक दमदार रोल में दिखाई देंगे।

कास्टिंग में बड़ी फेरबदल

कास्टिंग में बड़ी फेरबदल

बात करें फिल्म में आलिया भट्ट की कास्टिंग की तो गंगूबाई, आलिया के लिए बनी ही नहीं थी। इस फिल्म की जगह, आलिया भट्ट, ने संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह साईन की लेकिन सलमान खन ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। लेकिन सलमान खान के साथ इंशाल्लाह करने के चक्कर में आलिया ने आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा भी रिजेक्ट कर दी थी। भंसाली के पास आलिया की एकमुश्त डेट्स थीं जिसे वो जाने नहीं देना चाहते थे और यही कारण था कि उन्होंने आलिया के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी बनाने का फैसला ले लिया।

आलिया से पहले तीन हीरोइनें

आलिया से पहले तीन हीरोइनें

आलिया भट्ट से पहले ये फिल्म दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी को ऑफर हो चुकी थी। सबसे पहले, संजय लीला भंसाली रानी मुखर्जी के साथ ये फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हुए और रानी ये फिल्म करने के लिए नहीं मानीं। इसके बाद ये फिल्म पहुंची दीपिका पादुकोण के पास। दीपिका उस समय, विशाल भारद्वाज की फिल्म सपना दीदी फाईनल कर चुकी थीं। सपना दीदी में दीपिका पादुकोण एक गैंग्सटर का किरदार निभाने वाली थीं और उन्होंने भंसाली को गंगूबाई के लिए ना कह दिया।

प्रियंका से आलिया तक पहुंची फिल्म

प्रियंका से आलिया तक पहुंची फिल्म

राम लीला में आईटम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा, संजय लीला भंसाली के ज़ेहन में बस गईं। प्रियंका, गंगूबाई के लिए फाईनल थीं बस उनकी डेट्स मिलने का इंतज़ार था। वहीं दूसरी तरफ, भंसाली ने सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ ईद 2020 में इंशाल्लाह की रिलीज़ अनाउंस कर दी। लेकिन जब इंशाल्लाह बंद हुई तो आलिया का बहुत नुकसान हुआ और उन्होंने ये बात भंसाली को भी जताई। साथ ही आलिया ने भंसाली को ये भी जताया कि वो उनके अगले प्रोजेक्ट में कितनी बुरी तरह काम करना चाहती हैं।

सालों से आलिया के साथ करना था भंसाली को काम

सालों से आलिया के साथ करना था भंसाली को काम

भंसाली भी आलिया की डेट्स को कहीं जाने नहीं देना चाहते थे क्योंकि वो आलिया के टैलेंट को तब से जानते हैं जब से आलिया ने रणबीर के साथ केवल 11 साल की उम्र में भंसाली के लिए बालिका वधू नाम की एक फिल्म का टेस्ट शूट किया था। उस समय रणबीर, 20 साल के थे। आखिरकार, आलिया के हिस्से गंगूबाई काठियावाड़ी आ ही गई। फिल्म में पहली बार भंसाली आलिया भट्ट को एक डार्क किरदार में पेश करते नज़र आएंगे।

ब्लैक के लिए भी दे चुकी थीं ऑडीशन

ब्लैक के लिए भी दे चुकी थीं ऑडीशन

वहीं आलिया भट्ट के लिए संजय लीला भंसाली के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं है। आलिया पहले भी दो बार भंसाली की फिल्मों के लिए ऑडीशन दे चुकी हैं लेकिन भंसाली ने आलिया को कास्ट नहीं किया। आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की ब्लैक के लिए रानी मुखर्जी के बचपन के रोल का ऑडीशन दिया था। लेकिन भंसाली को आलिया का ऑडीशन इतना पसंद आया कि वो आलिया का डेब्यू इतने छोटे से किरदार से होते नहीं देखना चाहते थे।

60 के दशक की क्वीन

60 के दशक की क्वीन

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 60 के दशक की माफिया क्वीन पर आधारित है जो कमाटीपुरा में कोठा चलाती है लेकिन वहां की लड़कियों के लिए भगवान थी। फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर बनी है। फिल्म कोठों की ज़िंदगी की असली कहानी है। ऐसे में फिल्म में संजय लीला भंसाली सेट और खूबसूरत के स्तर पर क्या करेंगे ये देखने वाला होगा। क्योंकि संजय की फिल्में अपने सेट डिज़ाइन और आर्ट डायरेक्शन के लिए जानी जाती हैं। फिल्म में अजय देवगन भी एक खास भूमिका में दिखाई देंगे। वो करीम लाला की भूमिका में होंगे जो गंगूबाई को अपनी बहन मानता था।

शांतनु माहेश्वरी का डेब्यू

शांतनु माहेश्वरी का डेब्यू

बात करें शांतनु माहेश्वरी की तो टीवी पर वो दिल दोस्ती डांस नाम के एक शो के साथ रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो किए जिनमें खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा शामिल है। शांतनु पेशे से एक प्रोफेशनल डांसर रहे हैं और उन्होंने विश्व स्तर पर अपनी टीम के साथ भारत का नाम ऊंचा किया है। अब देखना है कि उनकी फिल्मी पारी कैसी रहेगी। यहां देखिए आलिया के साथ उनका शानदार रोमांस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X