आलिया भट्ट का लाइव सेशन, पीछे से आ गए शर्टलेस रणबीर कपूर, फैंस ने बोला- देखो वो आ गया Video
बॅालीवुड के लोकप्रिय रियल लाइफ जोड़ी में एक नाम शामिल है आलिया भट्ट और रणबीर कूपर का भी। बीते एक साल से लॅाकडाउन के दौरान रणबीर और आलिया की ऐसी कई तस्वीरें सामने आयी हैं जहां पर दोनों एक साथ दिखाई दिए। हालांकि कैमरे के सामने हर बार दोनों को एक साथ देखा गया है।
लेकिन कुछ ऐसी भी तस्वीरें सामने आयीं जो कि पर्दे के पीछे की रही हैं। बीते दिन आलिया भट्ट का एक पुराना इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल हुआ। फैंस का कहना है कि शर्टलेस रणबीर कपूर दिखाई दिए हैं। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, चलिए आपको भी दिखाते हैं।

इस वीडियो में वैसे तो रणबीर हैं या नहीं ये साफ नहीं दिखता लेकिन फैंस का कहना कि 2 पल के लिए ही सही लेकिन रणबीर यहां पर शर्टलेस दिखाई दिए हैं। फैंस ने आलिया भट्ट के पूरे इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में से उस हिस्से को अलग से निकाला है जहां आलिया के पीछे रणबीर कपूर दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications