आलिया भट्ट ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, नाइट सूट पहने रणबीर कपूर की बाहों में की मस्ती

alia bhatt

Ranbir Kapoor Alia Bhatt New Year Celebration: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए ये नया साल काफी खास रहा है। दरअसल, शादी के बाद ये रणबीर आलिया का पहला नया साल था। ऐसे में इस कपल ने अपने इस नए साल को काफी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। आलिया भट्ट ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि इस तस्वीरों में फैंस रणबीर आलिया की बेटी राहा कपूर को काफी मिस कर रहे हैं।

आलिया ने शेयर की ये तस्वीरें
दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपना न्यू ईयर किसी डेस्टिनेशन वेकेशन पर नहीं बल्कि घर पर ही बेटी आलिया, परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया है। आलिया भट्ट इन तस्वीरों में अपने पति रणबीर और दोस्तों के साथ दिखाई दे रही है। आलिया ने तीन तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में आलिया बेहद क्यूट सा पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

वायरल हो रही है तस्वीरें
तो वही दूसरी तस्वीर में वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही है। तीसरे तस्वीर में आलिया भट्ट क्यूट सी स्माइल से फैंस का दिल जीत रही हैं। आलिया भट्ट के इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

फिल्मों से लेकर व्यक्तिगत तौर पर.. कोई शक नहीं कि साल 2022 आलिया भट्ट के लिए बेहद शानदार रहा है। इस साल आलिया और रणबीर कपूर ने शादी की, वहीं दोनों ने अपनी बेटी राहा का भी स्वागत किया है। फिल्मों के मामले में आलिया भट्ट ने आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र जैसी हिट और चर्चित फिल्में दी हैं। जो उन्हें फिलहाल बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X