ऑस्कर 2021- ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को आया बुलावा, ऑस्कर पुरस्कारों के लिए करेंगे वोट
2021 में होने वाले ऑस्कर समारोह से अब बॉलीवुड कलाकार ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट की जुड़ चुके हैं। ऑस्कर को संचालित करने वाली संस्था एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने ऋतिक और आलिया को आमंत्रित किया है। यदि दोनों कलाकार यह सदस्यता स्वीकार कर लेते हैं तो उन्हें अगले साल होने वाले 93वें अकादमी पुरस्कारों में फ़िल्मों के लिए वोट डालने का विशेषाधिकार मिलेगा। अकादमी अवॉर्ड्स के आयोजन की तारीख 25 अप्रैल 2021 तय की गई है।
निर्देशक मिलाप झावेरी ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा- ज़बरदस्त। दोनों इस काबिल हैं। ऋतिक और आलिया बेहतरीन स्टार्स हैं। एकेडमी से उनका जुड़ना बड़ी बात है।
Recommended Video

819 आमंत्रित लोगों की लिस्ट में डिजाइनर नीता लुल्ला, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर निष्ठा जैन और अमित मधेशिया, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत और टेस जोसेफ, विजुअल इफेक्ट सुपरवाइजर विशाल आनंद और संदीप कमाल, फिल्म स्कोर कंपोजर नैनिता देसाई के नाम भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications