Alia Bhatt Troll- दीपिका पादुकोण को कॉपी करने को लेकर ट्रोल हुईं आलिया, लोग बोले- '5 फुट की दीपिका'

दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की कितनी बड़ी अदाकारा हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं। उन्होने जितने लुक आजकर ट्राय किए हैं वो किसी ना किसी के लिए मुसीबत का कारण बन जाते हैं।
इस वक्त एक वीडियो आलिया भट्ट का वायरल हो रहा है जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। लेकिन मुसीबत ये है कि आलिया भट्ट अपने लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं क्योंकि लोगों का कहना है कि एक बार फिर से उन्होने दीपिका पादुकोण का लुक कॉपी किया है।
जी हां, कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण को इसी तरह के डेनिम लुक में देखा गया था और आज आलिया भट्ट भी कुछ उसी अंदाज में नजर आईं हैं। इस वीडियो में आलिया अपनी कार से निकलती हैं और गेट की तरफ बढती हैं।
हालांकि कमेंट्स काफी मजेदार आए हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी हैं। एक ने लिखा है, ''ऐसा क्यों लगता है कि ये हर वक्त सिर्फ दीपिका पादुकोण को ही कॉपी करती रहती है।''
एक ने अन्य ने लिखा, ''क्या वह दीपिका पादुकोण के स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं?'' जबकि एक का कहना था, ''ये दीपिका पादुकोण बनना चाहती है।'' एक ने लिखा, ''हर बार डीपी कॉपी करने की कोशिश.. 5 फीट की दीपिका।''
इस तरह से लोग आलिया भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं और उनके कमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आलिया ने किसी को भी जवाब नहीं दिया है और ऐसा कहा जा रहा है कि वो जवाब भी नहीं देंगी। वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट इस वक्त रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के साथ धमाका करती हुईं नजर आने वाली है। फिल्म को लेकर उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications