प्राइवेट बिल्डिंग में कैमरा लेकर घुसे पैपराजी, भड़क गईं Alia Bhatt, पहली बार देखा होगा ऐसा गुस्सा!

Alia Bhatt Angry- आलिया भट्ट को अक्सर पैपराजी के साथ काफी स्वीट होकर मिलते और बात करते देखा जाता है। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स करते हुए इस पर कई तरह की बातें भी कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि आलिया भट्ट कार से उतरकर अपनी प्राइवेट प्रॉपर्टी के अंदर जा रही हैं और मना करने के बाद भी पैपराजी उनके पीछे पीछे जा रहे हैं।
जब वो काफी अंदर चली जाती हैं और देखती हैं कि पैप्स अभी भी उनका पीछा कर रहे तो वो भड़क जाती हैं। आलिया कहती है, ''आप क्या कर रहे हो, प्राइवेट बिल्डिंग है।'' ये पहली बार था जब आलिया को पैपराजी पर इस तरह गुस्साते हुए देखा गया है।
क्या बोले लोग
आलिया के इस वीडियो पर एक ने लिखा, ''उनमें वास्तव में गोपनीयता की कोई भावना नहीं है। अच्छा किया आलिया ने।'' एक ने लिखा, ''ये भारतीय पैप्स हमेशा तीसरे दर्जे का व्यवहार क्यों करते हैं।'' एक ने लिखा, ''भारतीय पपराज़ी को कुछ बुनियादी कार्य नैतिकता पाठों की आवश्यकता है।'' एक ने लिखा, ''उनका गुस्सा यहां वैध है, लोग हमेशा अपनी सीमा लांघते हैं और मशहूर हस्तियों के जीवन की गोपनीयता में खलल डालते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में अपनी सफलता के बाद, उन्होंने राज़ी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में जबरदस्त परफॉर्म किया है। आलिया वर्तमान में कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें जिगरा, जी ले ज़रा, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ अभिनय करती नज़र आयेंगी, और हार्ट ऑफ स्टोन में उनका हॉलीवुड डेब्यू शामिल है। आलिया भट्ट कैसे भड़की हैं? आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications