..................... Alia Bhatt gossip about Shahid's romantic life - Hindi Filmibeat

शाहिद के रोमांस के बारे में आलिया को पता है!

Alia Bhatt gossip about Shahid's romantic life
विक्रम बहल की अगली फिल्म शानदार में आलिया और शाहिद के रोमांस की खबरें काफी चर्चा में हैं। हालांकि आलिया भट्ट इस बारे में ना ही बात करना चाहती हैं और ना ही वो शाहिद कपूर को लेकर कोई भी स्टेटमेंट पास करना चाहती हैं। लेकिन हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान जब आलिया से शानदार फिल्म के बारे में पूछा गया तो आलिया ने कहा कि वो इसबारे में बात नहीं करना चाहती हैं। हालांकि आलिया ने ये भी कहा कि वो शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और उनके साथ काम करना चाहती हैं लेकिन शानदार फिल्म को लेकर कुछ भी कहने से आलिया ने मना कर दिया।

लेकिन दूसरी ओर हाल ही करन जौहर के शो के दौरान आलिया भट्ट और परिणिती चोपड़ा शाहिद की रोमांटिक लाइफ के बारे में डिसकस करती देखी गयीं। करन जौहर ने आलिया से पूछा कि क्या वो और परिणिती अपने वैनिटी वैन में शाहिद और सोनाक्षी के रोमांस के बारे में गॉसिप कर रही थीं तो इसपर आलिया और परिणिती हैरान थे। जब करन ने कहा कि उनके बीच (शाहिद- सोनाक्षी) कुछ नहीं है तो इसपर आलिया ने कहा कि मैने यही कहा। परिणिती ने भी कहा कि हां उनके बीच कुछ नहीं है। लेकिन दोनों के चेहर पर की मुस्कुराहट ये साफ बता रही थी कि कहीं ना कहीं आलिया इस बात को लेकर ही गॉसिप कर रही थीं।

अब आलिया जो कि शाहिद कपूर के रोमांस को लेकर डिसकशन कर रही हैं तो कहीं ना कहीं ये बात तो साफ है कि उन्होंने शानदार के लिए हां कर दी है। किसी भी एक्टर के साथ काम करने के दौरान कलाकार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी डिसकशन तो करते ही हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर को बेस्ट डांसर कहने से भी इंकार कर दिया और कहा कि शाहिद बेस्ट डांसर नहीं लेकिन बेस्ट डांसर्स में से एक जरुर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X