अब हॉरर फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट- दिनेश विजन की फिल्म कर ली साइन?
आलिया भट्ट कितनी शानदार अभिनेत्री हैं ये तो सभी जानते हैं और उन्होने अपने करियर कई तरह के रोल करते हुए धमाकेदार फिल्में दी हैं। लेकिन अब वो कुछ ऐसा करने वाली हैं जो कि उन्होने इसके पहले कभी नहीं किया है। हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट की अगली फिल्म की जो कि हॉरर होने वाली है। खबर है कि आलिया भट्ट और दिनेश विजन एक फिल्म में साथ आ रहे हैं और वो एक हॉरर फिल्म होगी।
इसके पहले आलिया भट्ट ने ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं किया है। खबर है कि कई फिल्मों में बिजी होने के कारण उन्होने एक ऐसी फिल्म करने की इच्छा जाहिर की है जोकि अलग हो।

खबर तो ये है कि दिनेश विजन की फिल्म को आलिया भट्ट साइन भी कर चुकी हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल आलिया भट्ट की ये फिल्म चर्चा में हैं..


Click it and Unblock the Notifications











