सड़क 2 के लिए आलिया भट्ट का लुक FINAL, वायरल होने से पहले आप भी देख लीजिए
Recommended Video
आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म सड़क 2 के लिए अपना लुक तय कर चुकी हैं और ये लुक होगा नो मेकअप लुक। सड़क 2, 90 के दशक में संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म थी जो ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था महेश भट्ट ने और फिल्म में सोनी राज़दान और सदाशिव अमरापुरकर भी अहम भूमिका में थे।
अब 20 साल बाद, विशेष फिल्म्स, सड़क 2 लेकर आ रही हैं जहां आलिया भट्ट, संजय दत्त की बेटी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में आदित्य रॉय कपूर भी हैं। फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी। वैसे ये पहली बार नहीं है जब आलिया बिना मेकअप के फिल्म कर रही हैं। पहले आपको दिखाते हैं, कुछ बॉलीवुड हीरोइनों का नो मेकअप लुक।
बात करें आलिया भट्ट और सड़क 2 के लिए उनके नो मेकअप लुक की तो इससे पहले भी वो हाईवे में ये एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड में कई हीरोइनें हैं जो ये ट्राई कर चुकी हैं। हालांकि हमारी इंडस्ट्री में सुंदरता के मायने केवल मेकअप से समझ आते हैं।

यही कारण है कि हीरोइनें, बिना मेकअप के बाहर निकलने से और फोटो खिंचवाने से खासतौर से डरती हैं। बहरहाल, उम्मीद है कि आलिया भट्ट की सड़क 2 भी पहली फिल्म की तरह ब्लॉकबस्टर साबित हो।


Click it and Unblock the Notifications











