..................... Alia Bhatt gifts two flats to sister shaheen bhatt from property worth 37 crores alia bhatt precious gift for sister - Hindi Filmibeat

मायके वालों पर खूब पैसे लुटा रही हैं आलिया भट्ट! अब बहन के लिए खरीदे दो फ्लैट, कीमत जानकर रह जाएंगे सन्न

Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के काफी शादनदार फेज में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों पति रणबीर कपूर के साथ बेटी की परवरिश कर रही हैं। इसके साथ ही आलिया ने बेटी के जन्म के बाद अब वर्क फ्रंट में भी काफी शानदार तरीके से वापसी कर ली है।

अब, वह एक बार फिर अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए एक शानदार घर खरीदने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं, आलिया ने अपनी प्यारी बहन शाहीन भट्ट को भी दो आलीशान फ्लैट गिफ्ट किए हैं।

'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' के लिए बांद्रा वेस्ट में एक शानदार घर खरीदा है। यह घर 2,497 वर्ग फुट में फैला हुआ है और 'एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड' पाली हिल (मुंबई) में स्थित है।

10 अप्रैल 2023 को उनके नाम पर करार हुआ और इसके लिए उन्हें 2.26 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी देनी पड़ी। हालांकि, घर की कीमत निश्चित रूप से आपके होश उड़ा सकती है। इसकी कीमत 37.80 करोड़ रुपए है।

न केवल अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए, बल्कि आलिया ने अप्रैल 2023 में अपनी बहन शाहीन भट्ट के लिए भी काफी महंगी शॉपिंग की। 'प्राइज सर्टिफिकेट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के जुहू में स्थित दो आलीशान फ्लैट बहन शाहीन को गिफ्ट किए हैं।

आलिया ने 10 अप्रैल 2023 को फ्लैट खरीदे और इसके लिए 30.75 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। फ्लैट उसी क्षेत्र के गीगी अपार्टमेंट में 2,086.75 वर्ग फुट में फैले हुए हैं और इनकी कीमत 7.68 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X