आलिया भट्ट की राजामौली फिल्म, भंसाली की इंशाल्लाह के बाद यहां भी टूटा सपना

एस एस राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है। फिल्म में राम चरण तेजा से रोमांस करने के लिए आलिया भट्ट ने काफी मेहनत की है। एस एस राजामौली के साथ काम करना उनका सपना था। लेकिन आलिया भट्ट को फिल्म के लिए केवल मेहमान कलाकार का क्रेडिट दिया जाएगा और फिल्म में उनकी बहुत छोटी सी भूमिका है।

आलिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में उनका रोल कितना बड़ा है, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री जॉइन की थी तो दो ही लोगों के साथ काम करने का सपना था - संजय लीला भंसाली और एस एस राजामौली।

alia-bhatt-gets-only-guest-credits-in-ss-rajamouli-s-rrr

भंसाली के इंशाल्लाह सपने पर तो पानी फिर चुका है। इसलिए आलिया भट्ट एस एस राजामौली की फिल्म में छोटी सी भूमिका से भी खुश हैं।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने अपने इस रोल के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने तेलुगू की क्लास भी की है। और ये भाषा बोलनी सीखी है। आलिया का कहना है कि वो एक तेलुगू की तरह परफेक्ट तो नहीं बोल पाती हैं लेकिन फिर भी उन्हें ये भाषा आ गई है।

फिल्म में आलिया का किरदार बहुत बड़ा नहीं है लेकिन काफी सशक्त है। इस रोल के बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया कि मैं राजामौली सर से एक एयरपोर्ट पर मिली थीं और उनसे भीख मांगी कि उनकी अगली फिल्म में जितना छोटा रोल ही क्यों ना हो, प्लीज़ उन्हें लेने के बारे में सोचें। इसके बाद राजामौली ने आलिया को RRR के लिए साइन कर लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X