बहन शाहीन भट्ट की सगाई की फोटोज देख इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, छलके आंसू!

Alia Bhatt Gets Emotional On Shaheen Bhatt Engagement: आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने सगाई की तस्वीरों को शेयर कर दिया और फिटनेस कोच ईशान मेहरा से सगाई कर ली।

Alia Bhatt Gets Emotional On Shaheen Bhatt Engagement

शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हुई भी नजर आ रही है। वायरल तस्वीरों में शाहीन भट्ट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आ रही है। इसके बाद में काफी सारे लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार ईशान मेहरा है कौन।

लेकिन इसी बीच शाहीन भट्ट की छोटी बहन यानी कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी शेयर करते हुए शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा की इन तस्वीरों को रिपोस्ट किया है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि "मैं फिलहाल रो रही हूं।" साथ ही उन्होंने रोने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

शाहीन भट्ट ने जो भी तस्वीरों को शेयर किया है उसमें वह अपने मंगेतर ईशान मेहरा का हाथ थामे हुए भी नजर आए तो कभी उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी हुई भी देखी गई। सगाई की घोषणा करते हुए शाहीन भट्ट ने कैप्शन में लिखा कि "हमने एक दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया है।"

अगर हम ईशान मेहरा की बात करें तो वह एक सर्टिफाइड फिटनेस कोच है और पूर्व इंटरनेशनल स्विमर भी रह चुके हैं। वह युवा एशियाई खेलों में भारत को भी रिप्रेजेंट कर चुके हैं। लेकिन अभी के समय पर मशहूर जिम सोहफिट में वह ट्रेनिंग देते हैं जहां पर आलिया और शाहीन भी जाती हैं।

Read more about: alia bhatt shaheen bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X