तो आलिया ये बताइये की मोदी जी का पूरा नाम क्या है? आलिया- अबकी बार

बॉलीवुड में स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट आजकल काफी सुर्खियों में हैं उनके सुर्खियों में होने के पीछे उनके द्वारा की निभाया गया कोई बेहतरीन किरदार या उनके द्वारा साइन की गयी कोई नयी फिल्म वजह नहीं है बल्कि वजह है आलिया का जनरल नॉलेज जो कि करन जौहर के टीवी शो कॉफी विद करने के दौरान ही लोगों के सामने आया। आलिया भट्ट द्वारा करन के कुछ जनरल नॉलेज पर आधारित पूछे गये प्रश्नों के जवाब में आलिया भट्ट ने जो जवाब दिये उन्होंने लोगों की नज़रों में आलिया को एक नंबर की बेवूकफ साबित कर दिया। और बस तभी से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आलिया को लेकर इस तरह के जोक्स बनने शुरु हो गये।

आलिया भट्ट हालांकि इन जोक्स पर बुरा मानने के बजाय हंसान ज्यादा पसंद करती हैं और कहती हैं कि ये जोक्स इतने मजेदार हैं कि इन्हें पढ़कर हंसी ही आती है। गुस्सा नहीं आता। आलिया भट्ट की इस बात के पीछे वजह है उनके पिता महेश भट्ट। क्योंकि महेश भट्ट ने हमेशा ही आलिया को एक ही शिक्षा दी है कि कभी भी खुद को बेस्ट नहीं समझना चाहिए। हमेशा ही अपनी खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। क्योंकि जिस दिन एक कलाकार सोच ले कि वो बेस्ट हैं उस दिन उसका विकास और सफलता के मार्ग बंद हो जाते हैं।

आलिया भट्ट ने इस बात को गांठ बांध ली और जब पिछली बार करन जौहर के शो में अपने को-स्टार्स वरुण और आलिया भट्ट के साथ आईं तो उन्होंने करंट अफेयर्स को लेकर जो नासमझी जाहिर की थी इस बार के शो के दौरान उन्होंने खुद को इंटैलिजेट दिखाने की पूरी कोशिश की। इस बार वो परिणिती चोपड़ा के साथ शो में आईं और शो के दौरान परिणिती के सामने ही आलिया ने देश के प्रधानमंत्रियों की पूरी लिस्ट सुना दी। लेकिन एक बार फिर से जब आलिया से कुछ अलग सवाल पूछे गये तो आलिया फिर से अटक गयीं और वो बीजेबी का फुल फॉर्म तक नहीं बता सकीं।

तो आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट की बात को तो फॉलो किया लेकिन उन्होंने देश की राजनीती को लेकर अपनी समझ भी बढ़ाने की कोशिश की लेकिन अपनी आधी अधूरी कोशिश से एक बार फिर आलिया लोगों के सामने हंसी का पात्र बन गयीं। खैर ये बात अच्छी है कि आलिया अपने ऊपर बनाए गये इन जोक्स पर नाराज नहीं होतीं लेकिन साथ ही ये भी सच है कि आलिया भट्ट ने असल में भट्ट सरनेम को जो कि हमेशा से ही काफी बुद्धिमानों की श्रेणी में गिना जाता रहा है को मजाक की लिस्ट में ला दिया है। अब आलिया हंसे नहीं तो क्या करें रोयें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X