राजामौली की RRR से नहीं भिड़ेंगे संजय लीला भंसाली- आगे खिसकी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट

एक बार फिर संजयलीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट बदल दी है। इसकी वजह है साल 2022 का सबसे पहला और बड़ा क्लैश। आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट बदलने का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। अब गंगूबाई काठियावाड़ी जनवरी 2022 में रिलीज नहीं होगी।

गंगूबाई फिल्ममेकर्स ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया कि वह इस फिल्म को 18 फरवरी 2022 को रिलीज करने जा रहे हैं। अब फिल्म जनवरी में रिलीज नहीं होगी। मतलब ये कि आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को महीनेभर के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।

 Gangubai Kathiawadi

गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट शिफ्ट करने का सबसे पहला कारण है एसएस राजामौली की आरआरआर से क्लैश। आरआरआर भी 7 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है। ऐसे में इस बड़ी फिल्म से टक्कर न लेते हुए संजय लीला भंसाली ने फिल्म को शेड्यूल करना बेहतर समझा।

एसएस राजामौली ने भंसाली के फैसले पर किया रिएक्ट

एसएस राजामौली ने भंसाली के फैसले पर किया रिएक्ट

संजय लीला भंसाली के गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट को आगे खिसकाने के फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर की। एसएस राजामौली ने कहा कि वह संजय लीला भंसाली के फैसले का स्वागत करते हैं और उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

आलिया भट्ट का आलिया से मुकाबला

आलिया भट्ट का आलिया से मुकाबला

आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट का अहम किरदार है। आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी दोनों ही फिल्मों में आलिया नजर आने वाली है और यदि दोनों ही फिल्में साथ रिलीज होती तो आलिया का खुद से ही बॉक्स ऑफिस मुकाबला होता।

गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट

गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट

संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। अब फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर 18 फरवरी 2022 को रिलीज होने जा रही है।

आलिया की जमकर हो चुकी है तारीफ

आलिया की जमकर हो चुकी है तारीफ

गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो आलिया की जमकर तारीफ हुई। गंगूबाई के रोल में वह काफी जची और उनके अभिनय की तमाम बॉलीवुड सितारों ने जमकर तारीफ की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X