संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का मोशन पोस्टर OUT, आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक कल होगा रिलीज

By Varsha Verma

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली पहली बार 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म का फिल्ममेकर्स ने पहला मोशन पोस्टर्स जारी कर दिया है। साथ ही जानकारी दी है कि फिल्म से फर्स्ट लुक कल यानी बुधवार को जारी किया जाएगा। आलिया भट्ट ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इस लोगो वीडियो को शेयर किया है। संजय लीला भंसाली की 'ब्लैक' के बाद ये दूसरी नाटकीय फिल्म मानी जा रही है।

आलिया भट्ट का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में उनका लुक कैसा होगा ये भी चंद घंटों के बाद पता चल जाएगा। बताया जा रहा है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म सितंबर 2020 में रिलीज होगी। ये एक सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म है।

Gangubai Kathiawadi Motion Poster release

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' बीच में लटकी
संजय लीला भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' का ऑफिशियल ऐलान कर चुके थे। जिसमें उन्होंने सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी का भी ऐलान कर दिया था। लेकिन बाद में खबरें आईं कि सलमान खान ने इंशाअल्लाह छोड़ दी है। इस प्रोजेक्ट को अधर में छोड़ संजय लीला भंसाली भी गंगूबाई काठियावाड़ी में जुट गए हैं।

कौन हैं गंगूबाई काठियावाड़ी
गंगूबाई का असली नाम गंगा है जो कि गुजरात के समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उन्होंने मात्र 500 रुपये में गंगू को एक कोठे पर बेच दिया। इसके बाद उन्होंने तमाम संघर्ष किए और बाद में वह गंगा से गंगूबाई बन गई और अपना कोठा चलाने लगीं। इतना नहीं उन्होंने कई शहरों में कोठे खोल पहली पेशेवर महिला भी बन गईं। खुद के साथ जो बीती उसे उन्होंने कभी नहीं भुलाया और उन्होंने अपने जीवन में सेक्स वर्कस के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज बुलंद की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X