ओहो, आलिया भट्ट करीना को इंप्रेस करके रणबीर तक पहुंचना चाहती हैं!
रणबीर कपूर को चाहना, उन्हें सबसे आकर्षित व्यक्ति मानना, उनके साथ रोमांटिक डेट पर जाना ये तो आम बात है लेकिन आलिया भट्ट तो इससे भी कहीं ज्यादा आगे जाना चाहती हैं और रणबीर कपूर को जिंदगी भर के लिए अपना बनाना चाहती हैं। हाल ही में कॉफी विद करन शो में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। करीना कपूर को अपना आदर्श मानने वाली आलिया भट्ट करीना कपूर के ही भाई रणबीर कपूर को अपना पति बनाकर खुद भी कपूर खानदान में शामिल होना चाहती हैं। आलिया की इस चाहत को सुनकर खुद करन जौहर भी काफी हैरान थे। उन्होंने आलिया से यहां तक पूछ लिया कि अपनी इस इच्छा के बारे में उन्होंने कैटरीना कैफ, नीतू कपूर, रणबीर कपूर को बताया है।
आलिया भट्ट ने करन जौहर को बताया कि उनकी इस इच्छा के बारे में सभी को यानी कैटरीना कैफ, नीतू कपूर को पता है। साथ ही आलिया ने कहा कि रणबीर कपूर बहुत ही आकर्षक हैं। वैसे ये भी बता दिया जाए कि आलिया भट्ट अपने करियर की शुरुआत से ही ये कहती आई हैं कि वो करीना कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं। करीना कपूर को वो अपनी प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो करीना को बहुत फॉलो करती हैं। वो जैसे ही स्टेज पर आती हैं जान आ जाती है। करीना का कपड़े पहनने का स्टाइल, उनके रैंप वॉक करने का स्टाइल सबकुछ आलिया को बहुत भाता है।
हाल ही में जब करीना कपूर से कॉफी विद करन शो के दौरान आलिया भट्ट के बारे में जब पूछा गया तो करीना कपूर ने कहा कि किसी को फॉलो क्यों करना। आलिया को अपना स्टाइल बनाना चाहिए। तो अब तो ये साफ हो गया है कि आलिया भट्ट आखिर करीना कपूर को इतना इंप्रेस करने के चक्कर में क्यों थीं। कहीं ना कहीं बहन को पटाकर आलिया भाई तक पहुचंने का रास्ता बना रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications