Pic Of The Day: आलिया भट्ट ने चेहरा छिपाते हुए दिखाई अपनी नई अंगूठी, रणबीर से जोड़ ली किस्मत
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अटकलें इस समय काफी तेज़ हैं और माना जा रहा है कि दोनों दिसंबर में शादी कर लेंगे। कब, कहां और कैसे ये फिलहाल किसी को नहीं पता है। लेकिन शादी की अटकलों के बीच आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की जहां वो अपना मुंह छिपाते हुए अपनी नई अंगूठी दिखाई।
इस अंगूठी से ये तो साफ हो चुका है कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी किस्मत जोड़ ली है। दरअसल, इस अंगूठी में आलिया ने रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 पहना हुआ है और इस बात पर ध्यान देने में फैन्स ने ज़्यादा समय नहीं लगाया।

इस साल जनवरी में ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, अपने परिवार के साथ जोधपुर घूमने गए थे और माना जा रहा था कि उनका परिवार और कुछ दोस्त इसलिए इकट्ठा हो रहे हैं कि आलिया और रणबीर गुपचुप सगाई कर रहे हैं। लेकिन इन खबरों पर किसी तरह की कोई पुष्टि किसी ने नहीं की।

शादी की केवल अटकलें
इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की केवल अटकलें ही लगाई जा रही हैं। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर से जब मीडिया ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई खबर नहीं है।

जोधपुर में मनाया जन्मदिन
राजस्थान आलिया भट्ट को भा चुका है। उन्होंने सितंबर में रणबीर कपूर के साथ, रणबीर का जन्मदिन मनाने के लिए भी राजस्थान ही चुना था। जोधपुर से आलिया और रणबीर की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं जहां वो एक झील के किनारे बैठे हुए समय गुज़ारते दिखाई दिए।

माता - पिता की मंज़ूरी
रणबीर और आलिया एक दूसरे के परिवारों के साथ भी काफी घुल मिल चुके हैं। हाल ही में दोनों परिवार एक साथ महेश भट्ट का जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दिए थे। नीतू कपूर भी अक्सर अपने पोस्ट में आलिया को अपनी दुनिया बताती रहती हैं। आलिया भी कपूर परिवार का अटूट हिस्सा हैं। हाल ही में वो नीतू कपूर के साथ उनके नए घर की साईट पर भी पहुंची थीं जिसका काम फिलहाल चल रहा है।

ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी
गौरतलब है कि काफी समय से खबरें थीं कि रणबीर और आलिया 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद अब 2021 में भी इंतज़ार हो रहा है कि कब उनकी शादी की खबरों की पुष्टि हो और फैन्स जश्न मना सकें। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की शुरूआत, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेक अप के बाद।

रिश्ते को किया कुबूल
दिलचस्प है कि आलिया भट्ट को बचपन से ही रणबीर कपूर पर क्रश था। इतना ही नहीं वो रणबीर कपूर से ही शादी करना चाहती थीं। यहां तक कि आलिया के कमरे में रणबीर कपूर का एक बड़ा सा पोस्टर भी हुआ करता था। पहले रणबीर और आलिया ने अपने रिलेशनशिप की खबर को मीडिया से बचाकर रखने की कोशिश की। आलिया और कैटरीना उस दौरान बेस्ट फ्रेंड्स भी थीं। लेकिन जब दोनों की तस्वीरें, एक साथ कैद की जाने लगीं तो रणबीर कपूर इस रिश्ते को कुबूल करने में ज़रा भी हिचकिचाए नहीं।

कपूर परिवार में हो चुका है स्वागत
सोनम कपूर के रिसेप्शन पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कपल एंट्री मारी और सबको चौंका दिया। उन्हें साथ में देखकर फैन्स काफी खुश हुए। इसके बाद दोनों अक्सर ही शादियों और फंक्शन में साथ दिखाई देने लगे। रणबीर के भाई अरमान जैन की शादी में आलिया, रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ पहुंची। वहीं, आलिया भट्ट का स्वागत कपूर परिवार में आधिकारिक रूप से उनके क्रिसमस लंच पर हुआ। कपूर परिवार हर साल क्रिसमस पर इकट्ठा होकर एक साथ लंच करता है। इस लंच का हिस्सा आलिया भट्ट भी बन चुकी हैं।

लॉकडाउन में करीब आए
इस रिश्ते को आलिया के माता पिता महेश भट्ट और सोनी राज़दान की मंज़ूरी भी मिल चुकी है। फैन्स अब बस रणबीर और आलिया के सात फेरों का इंतज़ार कर रहे हैं। जहां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, लॉकडाउन में एक साथ रहे वहीं दोनों अक्सर ही साथ में ट्रिप पर भी निकल जाते हैं। उनकी पहली ट्रिप, केन्या में थी जिसकी तस्वीरें देख, फैन्स काफी ज़्यादा उत्साहित हुए थे और तब से ही बस दोनों की शादी का इंतज़ार हो रहा है।

फैन्स को केवल एक ही इंतज़ार
फिलहाल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। उनकी जोड़ी फैन्स को पसंद भी है और दोनों को स्क्रीन पर साथ लाने के लिए डायरेक्टर्स एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। दोनों की पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र है जो सात साल पहले अनाउंस हुई थी लेकिन आज तक रिलीज़ नहीं हो पाई है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज़ से पहले ही दोनों के ढेरों एड रिलीज़ हो चुके हैं। अब बस फैन्स को किसी आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications