..................... डांस सीक्वंस के साथ खत्म होगी गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग! Alia Bhatt film Gangubai Kathiawadi shooting to wrap up with Dance number! - Hindi Filmibeat

डांस सीक्वंस के साथ खत्म होगी गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग, आलिया भट्ट करने वाली हैं बड़ा धमाका!

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जो कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही है उसको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैँ। आलिया भट्ट की ये फिल्म कोरोना काल के कारण रोक दी गई थी और अब इसको लेकर एक बड़ी खबर आई है। पता चला है कि काफी जल्दी इसकी शूटिंग फिर से शुरु होगी। बॉलीवुड हंगामा की एक खबर है कि आलिया की इस फिल्म की शूटिंग कुछ ही बची है और एक डांस सीक्वंस के साथ फिल्म खत्म कर दी जाएगी।

इससे इतना तो तय है कि फिल्म काफी जल्दी बनने वाली है और बड़े पर्दे पर फैंस के लिए धमाका करने वाली है। ये फिल्म जब से बन रही है इसको लेकर कई तरह कि विवाद भी सामने आते रहे हैं।

gangubai kathiawadi, alia bhatt, sanjay leela bhansali, गंगूबाई काठियावाड़ी, आलिया भट्ट

कुछ समय पहले फिल्म को लेकर आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली और फिल्म के दो राइटर को मुंबई की मझगांव कोर्ट ने समन जारी किया है। इन सभी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

यह समन गंगूबाई के कथ‍ित बेटे बाबू रावजी शाह की याचिका के बाद भेजा गया है। जब ये मामला खत्म हुआ था लोगों का कहना था कि कमाटीपुरा का नाम इस फिल्म के बाद खराब होगा,

जबकि अब वहां ऐसा कुछ नहीं है। आलिया भट्ट की इस फिल्म से इसका टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है जो कि काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X