..................... Alia Bhatt felicitated with prestigious Priyadarshni Academy’s Smita Patil Memorial Award for Best Actor | आलिया भट्ट को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मिला स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मिला स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड

आलिया भट्ट को प्रतिष्ठित प्रियदर्शनी अकादमी की 38वीं वर्षगांठ समारोह में भारतीय सिनेमा में उनके सराहनीय योगदान के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान हर साल उत्कृष्ट राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को दिया जाता है और उनके अद्वितीय उत्कृष्टता और अपने संबंधित क्षेत्रों में अपार योगदान के लिए वैश्विक मान्यता प्रदान की जाती है।

इस वर्ष, 19 सितंबर को एक वेबिनार के माध्यम से अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति समारोह में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वालों को केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया गया।

alia-bhatt-felicitated-with-prestigious-smita-patil-memorial-award-for-best-actor

इस वेबिनार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आलिया भट्ट संग वीडियो के जरिए जुड़े। अवार्ड पाकर आलिया ने खुशी जाहिर की और इस खास अवसर पर कहा, "मैं प्रियदर्शनी अकादमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, इस सम्मान को मैं आने वाले वर्षों में संजो कर रखूंगी। भारत कला की सबसे अविश्वसनीय विरासत है, और मैं सदा आभारी हूं कि हमारा काम इसका एक हिस्सा है। सिनेमा हमें सपनों की सुंदरता में विश्वास करने, समर्पण और विनम्रता के साथ उनका पालन करने और कभी नहीं छोड़ने का महत्व सिखाता है।"

गौरतलब है कि आलिया भट्ट इस साल गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आई हैं, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से अपार सराहना और प्यार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X