..................... ऑस्कर इंविटेशन पाकर सम्मानित महसूस कर रहीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर कसा तंज Alia Bhatt feels honoured to get an invitation by oscar react also social media nepotism war - Hindi Filmibeat

ऑस्कर इंविटेशन पाकर सम्मानित महसूस कर रहीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर कसा तंज

हाल में ही एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने 819 कलाकारों को न्योता भेजा था। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन को भी ऑस्कर से न्यौता आया। जिसके चलते वह इस साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में वोट डालने का राइट्स रखते हैं। हालांकि इस अवॉर्ड न्यौते पर फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने कहा कि ये नेपोस्टिक एकेडमी है। लेकिन इस मामले में अब आलिया भट्ट ने प्रतिक्रिया शेयर की है।

आलिया भट्ट ने अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंडस के न्यौते को स्वीकार किया। साथ ही कहा कि वह गौरवांन्वित और सम्मानित महसूस कर रही हैं। आलिया ने लिखा कि ये बहुत ही संतोषजनक है कि भारतीय सिनेमा की आवाज को दुनिया के इस बड़े प्लेटफॉर्म पर मौका मिल रहा है। भारतीय सिनेमा दुनियाभर के लोगों के दिलों तक पहुंच रहा है।

वह आगे लिखती हैं कि, मैं ऐसे सिनेमा में विश्वास रखती हूं जो अपना स्तर ढूंढ लेता है। आज भारतीय सिनेमा भौगोलिक से लेकर तमाम बंदियों के पार पानी की तरह स्वतंत्र रूप से बहकर अपनी जगह बना पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X