आलिया से फेसबुक यूजर्स की इल्तिजा, प्लीज ज्वाइन करिये फेसबुक!
आलिया भट्ट ने ट्विटर पर सबसे पहले लिखा मेरा कोई फेसबुक पेज नहीं है। मेरे नाम पर चल रहे सारे पेज फेक हैं। तो प्लीज आप लोग उन पेजों को फॉलो ना करें और ना ही उन्हें लाइक करें। आलिया के इस स्टेटस पर उनके फैंस ने कई सारे कमेंट्स किये और आलिया को सपोर्ट करते हुए कहा कि वो आलिया के साथ हैं और इन फेक पेजों को तुरंत ही फॉलो करना बंद कर देंगे। कृष ने कमेंट किया आलिया आपने अच्छा किया जो हमें बता दिया। लेकिन हम चाहते हैं कि आप भी फेसबुक पेज बनाएं ताकि आपके फैन्स आपसे फेसबुक पर भी जुड़ सकें। क्योंकि फेसबुक बहुत पुराना और आसान तरीका है अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी से जुड़े रहने का।
अमृता ने लिखा आलिया हमने आपकी फिल्म हाईवे देखी। बहुत ही खूबसूरत फिल्म है और आप गजब की दिखी हैं। जहां तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स की बात है तो ये तो आम बात है कि लोग किसी सेलिब्रिटी का फेक पेज बनाकर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं। लेकिन आप अपना खुद का एक पेज बनाकर अपने फैन्स से शेयर करें ताकि हमें भी पता चल सके कि रियल पेज कौन सा है। हम आपके बहुत बड़े फैन हैं और आपसे जुडे़ रहने का सोशल नेटवर्किंग साइट ही एकमात्र जरिया है। तो प्लीज आप फेसबुक पेज बनाएं। तो कुल मिलाकर आलिया के फैन्स ने तो आलिया को ही एक बड़ा काम दे दिया है अपना फेसबुक बुक पेज बनाने और उसके जरिये अपने फैन्स ने जुडे़ रहने का। देखते हैं आलिया अपने फैन्स की बातों को कितना सीरियसली लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












