'चेहरे को लकवा मार गया...' ऐसी खबरें सुन भड़कीं Alia Bhatt, फटकार लगाते हुए बोलीं- बिना किसी सबूत के..

Alia Bhatt got angry on People: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी पसंद की जाती हैं। उनका हर लुक सभी से अलग होता है। फैन्स तो एक्ट्रेस के लुक को देख उसे कॉपी करते हैं और उनका लुक ट्रेंड में आ जाता है।
जहां कई लोग आलिया के खूबसूरती की तारीफ करते थकते नहीं हैं वहीं कई लोग ने यह दावा भी किया था कि आलिया के चेहरे का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया है जिस वजह से वह आधी मुस्कान के साथ बात करती हैं। लोगों का कहना है कि अलिया ने अधिक बोटोक्स सर्जरी करवाई है। जिस वजह से उन्हें यह नतीजा भुगतना पड़ रहा है, लेकिन वहीं अब एक्ट्रेस ने इन बातों को सुन नाराजगी जाहिर की है।
आलिया भट्ट ने अपने हालिया पोस्ट में ट्रोलर्स के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें वह लिखती हैं- 'कॉस्मेटिक करेक्शन या फिर सर्जरी का रास्ता अपनाने वालों के लिए कोई जजमेंट नहीं। यह आपका शरीर है और आपकी पसंद है, लेकिन वाह! लुक लोगों ने इसे लेकर बहुत ही भद्दा मजाक किया है।'
'इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जो यह दावा कर रहे हैं कि बोटॉक्स गलत होने की वजह से मेरी मुस्कान टेढ़ी हो गई है और मेरे बोलने की तरीका भी अजीब हो गया है। कुछ लोग तो आपनी राय देते हुए यह भी कह रहे हैं कि मुझे लकवा हो गया है। क्या आप मजाक कर रहे हैं ?
इतने गंभीर दावे वो भी बिना किसी सबूत के बिना किसी स्पष्टीकरण के और लापरवाही से किए जा रहे हैं। इससे ज्यादा हैरानी वाली बात तो यह है कि आप एक युवा होकर इस तरह की मानसिक धारणा रखते हैं। कुछ इस तरह की बकवास बातों पर विश्वास कर रहे हैं। आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हो ? सिर्फ क्लिकबेट के लिए ? लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ? यह किसी मननोरंजन का हिस्सा नहीं है।'
जिगरा एक्ट्रेस आगे करती हैं कि 'लोग आलोचना करते हैं और जश्न मनाते हैं। ऐसी धारण बनाते हैं जिसमें कोई सच्चाई नहीं होती है। यह बहुत नुकसानदायक है। यह थका देने वाला है। आलिया आगे कहती हैं कि हैरानी वाली बात तो यह है कि यह निर्णय दूसरी महिलाओं की तरफ से आते हैं- 'जियो और जीने दो का क्या हुआ' ? हर किसी को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है इसका क्या हुआ ? आज हम एक दूसरे से अलग दिखने के आदि हो गए हैं जो एक नार्मल बात है।'


Click it and Unblock the Notifications
