हाइवे, टू स्टेट्स को लेकर उत्साहित हैं आलिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। आलिया ने '2 स्टेट्स' की शूटिंग का पहला चरण पूरा कर लिया है। वह इम्तियाज अली की 'हाईवे' के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ शूटिंग के लिए तैयार हैं।सौंदर्य सामग्री बनाने वाली कंपनी 'मेबलिन' की ब्रांड एम्बेस्डर आलिया का कहना है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग के लिए वह समय का सबसे बेहतर इस्तेमाल कर रही हैं।
'मेबलिन' के एक कार्यक्रम में गुरुवार को शिरकत करने पहुंचीं 20 वर्षीया आलिया ने कहा, "मैं दो फिल्में- '2 स्टेट्स' और 'हाईवे' में काम कर रही हूं। 'हाईवे' इसी साल 13 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली है, जबकि '2 स्टेट्स' अगले साल अप्रैल में प्रदर्शित होगी। लेकिन मैं दोनों फिल्मों की शूटिंग के लिए समय का बेहतरीन इस्तेमाल कर रही हूं।" आलिया ने 'स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर' के सह-कलाकार अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'कोका-कोला' के लिए विज्ञापन का करार किया है।
बता दें कि फिल्म '2 स्टेट्स' प्रख्यात लेखक चेतन भगत के चर्चित उपन्यास '2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माई मैरिज' पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़के और तमिल लड़की की प्रेम कहानी के ईद-गिर्द है। वहीं 'हाईवे' साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
