आलिया भट्ट को लाखों का चूना लगाकर फरार होने वाली एक्स सेक्रेटरी हुईं गिरफ्तार, ऐसे किया एक्ट्रेस संग फ्राड

Alia Bhatt ex secretary Arrested: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट की एक्स सेक्रेटरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी एक्स सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी उनके साथ लंबे समय से फ्राड कर रही थीं। इतना ही नहीं वह आलिया भट्ट के 76 लाख रुपये लेकर फरार हो गई थीं। वेदिका के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया गया था। जिसकी जांच चालू थी वहीं अब पुलिस ने वेदिका को बेंगलुरू से अरेस्ट कर लिया है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।
आलिया की एक्स सेक्रेटरी हुईं गिरफ्तार
दरअसल आलिया भट्ट की एक्स सेक्रेटरी वेदिका शेट्टी पर यह आरोप है कि वह एक्ट्रेस को फर्जी बिल दिखाकर उनके प्रोडक्शन हाउस से 76 लाख रुपये हड़पे। बताया यह भी जा रहा है कि वेदिका मई 2022 से लेकर अगस्त 2024 तक पैसों की हेराफेरी करती रहीं। वेदिया फर्जी बिल क्रिएट कर आलिया के सिग्नेचर उसपर ले लेती थीं। वह इस पैसे को अपने दोस्तों के एकाउंट में ट्रांसफर कर देती थीं। इस तरह से वेदिका ने धीरे-धीरे 76 लाख रुपये उड़ा लिए और फिर वह फरार हो गईं। इस मामले की खबर लगते ही जनवरी 2025 में जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया, लेकिन वेदिका का अता पता नहीं चला।
5 महीने से ढूंढ रही थी पुलिस
पुलिस वेदिका को लगभग 5 महीने से ढूंढ रही थी। बीते दिन पुलिस को जैसे ही खबर मिली कि वह बेंगलुरू में हैं पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वेदिका को कोर्ट में पेश भी किया गया था। उन्हें 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। बता दें कि अभी तक ना तो पुलिस का कोई स्टेटमेंट आया है और ना ही इस मामले पर अभी तक आलिया भट्ट ने कोई रिएक्शन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications