दोस्तों और नीतू सिंह के साथ आलिया भट्ट ने कुछ यूं मनाया जन्मदिन
Recommended Video

आलिया भट्ट ने कल अपना 25वां अपने परिवार से दूर मनाया लेकिन ब्रह्मास्त्र के सेट पर उन्होंने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया । ब्रह्मास्त्र की टीम और खासकर डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस बात का ख्याल रखा कि आलिया का जन्मदिन बेहद स्पेशल हो।
आलिया भट्ट ने वाकई अपना जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन पर उनके दोस्तों के अलावा नीतू सिंह भी मौजूद थी और नीतू सिंह ने आलिया भट्ट के जन्मदिन की कई तस्वीरें शेयर की। इन्हें देखकर आप भी समझ जाएंगे कि वाकई आलिया ने जमकर जन्मदिन पर मस्ती की।

और हो भी क्यों ना ये आलिया भट्ट का 25वां जन्मदिन था। आलिया भट्ट महज 25 साल में बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी हैं।आलिया भट्ट फिलहाल रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन के पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने बर्थडे की प्लानिंग के बारे में बात की थी।
उन्होंने कहा था कि वो अपने जन्मदिन पर एक बड़ा सा केक चाहती हैं क्योंकि वो पिछले कई दिनों से डाइटिंग कर रही हैं। आलिया भट्ट ने ऐसा ही किया ही कम से कम इस तस्वीर को देखकर आप कह सकते हैं।
आलिया भट्ट के जन्मदिन की एक तस्वीर नीतू सिंह ने शेयर की है जिसमें आलिया भट्ट के कई दोस्त नजर आ रहे हैं और नीतू सिंह भी आलिया के साथ हैं। आप भी देखिए यह तस्वीर।
नीतू सिंह ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें आलिया भट्ट कुछ सोच रही हैं।इस तस्वीर में भी आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications














