Shaheen Bhatt ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड संग की सगाई, जानें कौन हैं Alia Bhatt के जीजू ईशान मेहरा?

Shaheen Bhatt Got Engaged: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट सोशल मीडिया पर इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर अक्सर शाहीन भट्ट अपनी जिंदगी से जुड़े हुए अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने ईशान मेहरा के साथ में कुछ तस्वीरों को शेयर किया था और इसके बाद में काफी लोग कयास लगा रहे थे कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में शहीन भट्ट ने तस्वीरों को शेयर करते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने ईशान मेहरा के साथ में सगाई कर ली है।

Shaheen Bhatt

शाहीन भट्ट ने की सगाई

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है जिसके बाद में तहलका मच गया है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने ईशान मेहरा के साथ में सगाई कर ली है। इस दौरान वह रिंग फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आए और एक बहुत ही प्यारी स्माइल भी उनके चेहरे पर देखने के लिए मिली। तस्वीरों में भी वह इंसान मेहरा के साथ में रोमांटिक पोज देती हुई नजर आई।

फैन्स ने दी बधाई

जैसे ही शाहीन भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर किया वैसे ही सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गई। अब लगातार इन तस्वीरों पर फैंस से लेकर बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज उनको बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें अनन्या पांडे से लेकर अर्जुन कपूर और शनाया कपूर का भी नाम शामिल है।

कौन हैं शाहीन भट्ट?

अगर हम शाहीन भट्ट की बात करें तो आपको बता दें कि वह मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी है। बॉलीवुड की जाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट की बड़ी बहन है। उन्होंने कई सारी किताबें भी लिखी हैं। कई बार शाहीन भट्ट अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ में तस्वीरों को शेयर करती नजर आती है।

कौन हैं ईशान मेहरा?

अगर हम शाहीन भट्ट के मंगेतर और आलिया भट्ट के होने वाले जीजा जी की बात करें उनका नाम ईशान मेहरा है। तो बता दे कि वह एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक रह चुके हैं। उन्होंने युवा एशियाई खेलों में भारत का भी प्रतिनिधित्व किया है और आप वह फुल टाइम फिटनेस ट्रेनर है।

Read more about: shaheen bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X