Ranbir Kapoor Birthday Photos: 42 साल के हुए रणबीर कपूर, राहा और आलिया की बाहों में सेलिब्रेट किया बर्थडे

Alia Bhatt Celebrates Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 42 साल के हो गए हैं और ये दिन उनके साथ साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के लिए बेहद खास है। रणबीर कपूर के फैंस जहां सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे की खूब बधाईयां दे रहे हैं तो इसी बीच आलिया भट्ट ने भी स्पेशल फोटोज शेयर कर रणबीर कपूर को बर्थडे की बधाईयां दी हैं।
आलिया का ये पोस्ट सेकेंडों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है औऱ फैंस इसपर लाइक और कमेंट करने के लिए टूट पड़े हैं। आलिया भट्ट ने छह तस्वीरों की सीरीज फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीरों में रणबीर आलिया और राहा के यादगार पल देखने को मिल रहे हैं।
आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स के साथ साथ लाखों फैंस बधाईयां और शुभकामनाएं पहुंचा रहे हैं। तस्वीरों में फैंस के लिए जो सबसे ज्यादा स्पेशल है वो है रणबीर कपूर और बेटी राहा की बॉन्डिंग। रणबीर कपूर अपनी नन्ही सी बेटी के साथ सुकून के पल बिताते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल, 2022 में शादी की थी। इसके बाद 6 नवंबर को बेटी राहा का जन्म हुआ था। कपल ने क्रिसमस, 2023 के मौके पर लाडली का चेहरा दुनियावालों को दिखाया था, जिससे रूबरू होने के बाद लोग आलिया और रणबीर से ज्यादा उनकी बेटी के दीवाने हो गए थे। और इस बार भी वही हुआ है। आलिया ने जो पोस्ट किया है, उसमें लोग रणबीर को कम, राहा को ज्यादा देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications