Alia Bhatt- खाली बैग पर ट्रोल होने के बाद चुप नहीं बैठीं आलिया, दे डाला ऐसा जवाब!

आलिया भट्ट आज सुबह से ही ट्रोल हो रही हैं और उसका एक कारण था उनका लेटेस्ट लुक जोकि खाली बैग के साथ सामने आया था। बता दें कि आलिया भट्ट को लेकर लोगों ने कई तरह की बातें की और इस वक्त उनका रिएक्शन इस पूरे मामले में सामने आया है।
बता दें कि दक्षिण कोरिया के सियोल में एक फैशन कार्यक्रम में जाकर धमाका करने वाली आलिया भट्ट ने ट्रोलिंग के बाद लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आलिया भट्ट ने खाली बैग को लेकर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की थीं और इनमें वो काफी कमाल की लग रहीं थीं।
ट्रोलर्स का हमेशा के लिए मुंह बंद करते हुए आलिया ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हां, बैग खाली था'। इसके बाद उनके इस पोस्ट को लेकर चर्चा हो रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट वाकई में काफी मुखर हैँ। इसके बाद भी लोग कई तरह के कमेंट्स के साथ सामने आए हैं।
एक ने लिखा, ''ओएमजी आईयू और आलिया एक फ्रेम में।'' इसके अलावा एक ने लिखा, आईयू और आलिया एक साथ। मेरे दो पसंदीदा। जबकि एक ने लिखा, ''बैग खाली था क्योंकि तुम इंडस्ट्री को अपने कंधों पर ढोती हो।''
आलिया भट्ट ने लोगों के किसी कमेंट्स पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैँ। आलिया भट्ट इस वक्त अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी धमाका करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं जो कि कमाल के एक्टर हैं।


Click it and Unblock the Notifications