ब्रह्मास्त्र प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने नहीं तोड़े COVID नियम, BMC ने किया कंफर्म, घर हुआ सैनिटाइज
पिछले दिनों खबर आ रही थी कि कोविड नियमों को तोड़ने की वजह से बीएमसी आलिया भट्ट के खिलाफ एक्शन लेने वाली है। बहरहाल, बता दें कि एक्ट्रेस ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। बीएमसी ने कंफर्म करते हुए बताया कि दिल्ली जाने से पहले आलिया भट्ट की कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी और वह क्वारन्टीन में नहीं थीं।
हालांकि बीएमसी ने आलिया भट्ट की पाली स्थित वास्तु बिल्डिंग को सैनिटाइज कर दिया है। आलिया पिछले दिनों करण जौहर के घर पर हुए गेट टुगेदर में शामिल थीं और वो प्राइम हाई रिस्क कॉन्टैक्ट मानी जा रही हैं। इसीलिए बीएमसी की एक टीम ने उनके बिल्डिंग को सैनिटाइज किया।

बता दें, करण जौहर की पार्टी में शामिल करीना कपूर खान, सीमा खान, महीप कपूर, शनाया कपूर और अमृता अरोड़ा सभी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। करण जौहर और उनके परिवार के भी टेस्ट कराया और सभी निगेटिव हैं। इसी संदर्भ में आलिया भट्ट को भी टेस्ट कराना पड़ा है।
बीएमसी अधिकारी ने कोरोना नियमों के उल्लंघन से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कहा, "यदि आलिया ने निगेटिव कोरोना रिपोर्ट के साथ यात्रा की है तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं बनती है।"
गौरतलब है कि पिछले दिनों आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। फैंस के बीच एक इवेंट में फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications